WhatsApp हैक होने पर तुरंत डायल करें यह कोड, दिल्ली पुलिस ने खुद दी जानकारी

WhatsApp आज सबसे बड़ा कम्युनिकेशन ऐप है और इसी वजह से यह हैकर्स के निशाने पर रहता है। कई लोग हैक हो जाने के बाद घबरा जाते हैं लेकिन थोड़ी समझदारी से अकाउंट को री-स्टोर किया जा सकता है।

आज के डिजिटल युग में WhatsApp केवल मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। बैंकिंग, ऑफिस के काम, निजी बातचीत और कई महत्वपूर्ण गतिविधियां इसी प्लेटफॉर्म के जरिए की जाती हैं। ऐसे में यदि किसी का WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए, तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है, हालांकि साइबर एक्सपर्ट और दिल्ली पुलिस का कहना है कि सही समय पर सही कदम उठाकर अकाउंट को दोबारा हासिल किया जा सकता है।

whatsapp hack ho jaye to kya kare

WhatsApp हैक होने पर तुरंत डायल करें यह कोड, दिल्ली पुलिस ने खुद दी जानकारी

अकाउंट हैक होने पर सबसे पहले करें यह काम

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के जॉइंट सीपी रजनीश गुप्ता के अनुसार, WhatsApp अकाउंट हैक होने की स्थिति में सबसे पहले कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग को बंद करना चाहिए। इसके लिए यूजर अपने मोबाइल फोन से ##21# डायल कर सकते हैं।

End of Feed