Ghibli इफेक्ट की तस्वीरें बनाना पड़ सकता है महंगा, साइबर सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Ghibli style effects image: विशेषज्ञों के मुताबिक, निजी तस्वीरों में न केवल चेहरे का डेटा होता है, बल्कि स्थान, समय और उपकरण जैसी छिपी हुई जानकारी (मेटाडेटा) भी शामिल होती है, जिससे व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा हो सकता है।

Ghibli style effects image: लोकप्रिय एआई टूल चैटजीपीटी पर तस्वीरों को जापानी एनिमेशन शैली जिबली में ढालने की सुविधा शुरू होने के साथ ही दुनिया भर में यह बहुत जल्द लोकप्रिय हो गया। हालांकि, साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट इस मनोरंजक चलन से गोपनीयता के लिए गंभीर खतरे पैदा होने की आशंका भी जताने लगे हैं।

Ghibli style effects image

Ghibli style effects image

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई टूल की सर्विस शर्तें अक्सर अस्पष्ट होती हैं, जिससे यह अनिश्चित रहता है कि तस्वीर प्रसंस्कृत होने के बाद यूजर्स की तस्वीरों का क्या होता है। कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म ने यूजर्स की निजी तस्वीरों को स्टोर न करने की बात कही है जबकि अधिकांश प्लेटफार्म इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं।

End of Feed