भारत में AI से लैस 5G आरएएन प्लेटफार्म होंगे विकसित, सरकार ने एआई टच को दी फंडिंग

AI powered 5G RAN platform: सी-डॉट के सीईओ राजकुमार उपाध्याय ने कहा, "कार्यान्वयन भागीदार के रूप में सी-डॉट यह सुनिश्चित करेगा कि प्रोजेक्ट तकनीकी विकास के उच्चतम मानकों का पालन करे। एआई टच जैसे इंडस्ट्री लीडर्स से सहयोग के जरिए हम स्वदेशी समाधानों का निर्माण कर रहे हैं जो भारत के दूरसंचार इकोसिस्टम को मजबूत करेंगे।"

AI powered 5G RAN platform: डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन द्वारा बुधवार को 5जी आरएएन (रेडियो एक्सेस नेटवर्क) के उपकरणों के विकास के लिए एआई टच एलएलपी को फंडिंग देने की घोषणा की गई है। 5जी आरएएन उपकरणों में आरएएन इंटेलिजेंस कंट्रोलर (आरआईसी), सर्विस मैनेजमेंट और ऑरचेस्ट्रेशन (एसएमओ) और नेटवर्क डेटा एनालिटिक्स फंक्शन (एनडब्लूडीएएफ) मॉड्यूल को शामिल किया जाता है।

End of Feed