नए अवतार में आया BHIM 3.0 ऐप, UPI यूजर्स को मिलेंगे ये नए फायदे

BHIM 3.0 UPI App: भीम ऐप के नए अवतार को कई नए बदलाव और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस वाले इंटरफेस के साथ पेश किया गया है। इसकी मदद से अब पेमेंट को मैनेज करना और ट्रैक करना आसान हो जाता है। भीम 3.0 की एक मुख्य विशेषता इसके एडवांस मनी मैनेजमेंट टूल है।

BHIM 3.0 UPI App: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ने मंगलवार को BHIM 3.0 UPI ऐप लॉन्च कर दिया है। भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) ऐप के नए वर्जन को कई नए बदलाव और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। बता दें कि यह 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐप पेश किए जाने के बाद से तीसरा बड़ा अपग्रेड है।

BHIM-UPI

BHIM 3.0 UPI

End of Feed