ऑनलाइन स्टॉकिंग टूल्स और डीपफेक AI ऐप्स पर बैन लगाएगा यह देश, जानें बड़ा कारण

ऑस्ट्रेलियाई सरकार में संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि सरकार तकनीकी उद्योग के साथ मिलकर काम करेगी ताकि पता न चलने वाले ऑनलाइन स्टॉकिंग टूल्स और एआई ऐप्स तक पहुंच को प्रतिबंधित किया जा सके, जो डीपफेक सामग्री उत्पन्न कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ऑनलाइन उत्पीड़न और एब्युसिव टेक्नोलॉजी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि अब डीपफेक एआई टूल्स और स्टॉकिंग एप्लिकेशंस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसमें न्यूड डीपफेक एआई टूल्स भी शामिल हैं। जो आर्टिफिशियल तरीके से किसी की भी अपमानजनक तस्वीर बनाने में माहिर हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने और महिलाओं एवं युवाओं को ऑनलाइन शोषण से बचाने के लिए बेहद जरूरी है।

gaming apps banned

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह एब्युसिव टेक्नोलॉजी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह एब्युसिव टेक्नोलॉजी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संचार मंत्री अनिका वेल्स ने मंगलवार को कहा कि सरकार तकनीकी उद्योग के साथ मिलकर काम करेगी ताकि पता न चलने वाले ऑनलाइन स्टॉकिंग टूल्स और एआई ऐप्स तक पहुंच को प्रतिबंधित किया जा सके, जो डीपफेक सामग्री उत्पन्न कर सकते हैं।

End of Feed