Apple Watch में आने वाले हैं अब तक के सबसे बड़े बदलाव, जानिए 3 बड़ी लीक

एप्पल का आगामी “Awe Dropping” इवेंट सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस बार ध्यान नई Apple Watch सीरीज पर होगा। सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लेकर AI-आधारित फिटनेस कोचिंग तक, लीक्स बताते हैं कि यह अपग्रेड स्मार्टवॉच की दुनिया को नया आयाम देने वाला है।

Apple Watch Ultra 3 Series: एप्पल का “Awe Dropping” इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है और इस बार फोकस सिर्फ iPhone पर नहीं, बल्कि Apple Watch पर भी होगा। लीक्स के मुताबिक, कंपनी Ultra 3, Series 11 और SE 3 जैसे नए मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, AI फिटनेस कोचिंग और किफायती प्राइसिंग जैसी खासियतें शामिल हो सकती हैं, जो स्मार्टवॉच के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगी। यहां हम कुछ जरूरी लीक्स बता रहे हैं।

Apple Watch Ultra 3 With Satellite Connectivity

Apple Watch Ultra 3 (Image Credit: MacRumors)

Apple Watch Ultra 3: एडवेंचर लवर्स के लिए खास

Apple Watch Ultra 3 सबसे एडवांस मॉडल माना जा रहा है, जिसे खासकर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो आउटडोर एक्टिविटी और फिटनेस ट्रैकिंग पर जोर देते हैं। इस बार इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर देखने को मिल सकता है, जो इमरजेंसी SOS सिग्नल भेजने में मदद करेगा। इसके अलावा 5G RedCap सपोर्ट, बड़ी 2.12 इंच की OLED डिस्प्ले, एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग और पावरफुल S11 चिप इसके बड़े अपग्रेड हो सकते हैं।

End of Feed