Apple iPhone 15 Launch: आईफोन 15 की झलक पाने को दुनिया बेकरार, जानें भारत में कितनी होगी कीमत

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 12, 2023, 10:23 AM IST

Apple iPhone 15 Launch Date and Time, Price in India: पूरी दुनिया एप्पल आईफोन 15 की झलक पाने को बेकरार है। एप्पल आईफोन (Apple iPhone) 15 सीरीज, आईओएस 17, एप्पल वॉच (Apple Watch) और अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Apple iPhone 15 Launch Date and Time, Price in India: दुनिया की सबसे विश्वसनीय मोबाइल निर्माता कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज की घोषणा करेगा। इतना ही नहीं, इस इवेंट में iPhone 15, Plus, Pro, Pro Max की झलक भी दिखाई जाएगी। यह इवेंट भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा। पूरी दुनिया एप्पल आईफोन 15 की झलक पाने को बेकरार है। आईफोन 15 की कीमत का खुलासा तो ऐप्पल इवेंट में ही किया जाएगा। एप्पल आईफोन (Apple iPhone) 15 सीरीज, आईओएस 17, एप्पल वॉच (Apple Watch) और अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एप्पल पार्क (Apple Park) में अगला बड़ा कार्यक्रम "वंडरलस्ट" (Apple Wanderlust Event) आयोजित कर रहा है।

Appke Iphone 15 Launch Rate and Features

Appke Iphone 15 Launch Rate and Features

iPhone 15 Price in india

iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमतें शाम को साफ होंगी लेकिन कुछ लीक से पता चलता है कि इन कीमतें क्या हो सकती हें। अनुमान लगाया जा रहा है कि iPhone 15 अपनी सामान्य कीमत 79,900 रुपये से शुरू होगा और iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये रह सकती है।

End of Feed