Anand Mahindra: बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के खिलाफ केस फाइल करने को क्यों बोले आनंद महिंद्रा, क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 2, 2024, 11:29 AM IST

आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी हाजिरजवाबी के लिए जाना जाता है। इस वक्त पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया है और बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपने प्रदर्शन से लोगों को हैरान कर दिया है। आनंद महिंद्रा भी लक्ष्य सेन के कायल हो गए हैं और हाल ही में उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर अपने विचार साझा किये।

Anand Mahindra: पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में जब लक्ष्य सेन और जोनेटन क्रिस्टी का मुकाबला हुआ तो अपने प्रदर्शन से लक्ष्य सेन ने लोगों को हैरान कर दिया। मैच के दौरान लक्ष्य ने 21-18 और 21-12 की बढ़त से मैच जीत लिया। इस दौरान उन्होंने एक जबरदस्त बिहाइंड-द-बैक (Behind The Back) शॉट मारा जिसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है। इस मौके पर आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट साझा किया है जिसे लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर आनंद महिंद्रा अपने जबरदस्त ट्वीट से चर्चा में आ गए हैं।

Anand Mahindra

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के शॉट के कायल हुए आनंद महिंद्रा, कह डाली ये बात

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

लक्ष्य सेन के बिहाइंड-द-बैक शॉट का जवाब जोनेटन क्रिस्टी के पास नहीं था और इस शॉट ने अन्य लोगों को भी हक्का-बक्का कर दिया था। इसी शॉट के बारे में बात करते हुए आनंद महिंद्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जोनेटन क्रिस्टी के पास एक ही रास्ता है कि वह विरोध करते हुए लक्ष्य सेन के खिलाफ केस फाइल करें कि वह तीन हाथों से खेल रहे हैं।

End of Feed