कितना भी यूज करो खत्म नहीं होगा डेटा! Airtel लाया अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर पैक

Airtel unlimited 5G data booster packs: एयरटेल के अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर पैक की कीमत 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये है। बूस्टर पैक मौजूदा प्लान पर एक्टिव किए जा सकते हैं। अनलिमिटेड 5G डेटा पैक के साथ 4G डेटा भी मिलता है।

Airtel unlimited 5G data booster packs: भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो की दर्ज पर अपने ग्राहकों के लिए नए 5G डेटा बूस्टर पैक पेश किए हैं। यह डेटा बूस्टर प्लान 1GB प्रतिदिन और 1.5GB प्रतिदिन प्लान पर यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा प्रदान करते हैं, जिसमें पहले यह लाभ शामिल नहीं था। इन प्लान का फायदा यह है कि ज्यादा डेटा और फास्ट इंटरनेट के लिए यूजर्स इन प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 51 रुपये है। इस प्लान के साथ यूजर्स एक महीने तक अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ ले सकते हैं।

End of Feed