Meta Layoff Plan: ट्विटर के बाद अब मेटा में 'हजारों' कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2022, 11:48 PM IST

meta employee layoff plan: कंपनी के 18 साल के इतिहास में यह कर्मचारियों की सबसे बड़े स्तर पर छंटनी होगी।

न्यूयॉर्क: ट्विटर में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद फेसबुक की मूल कंपनी मेटा भी बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रही है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह संभवत: पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में सबसे बड़ी छंटनी होगी।

Meta Layoff Plan: ट्विटर के बाद अब मेटा में 'हजारों' कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार मेटा से हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मेटा के कुल कर्मचारियों की संख्या 87,000 है। कर्मचारियों को बुधवार से बाहर का रास्ता दिखाने की शुरुआत हो सकती है।

End of Feed