गलती से डिलीट हो गया जरूरी नोटिफिकेशन? Android फोन में ऐसे देखें पुराना अलर्ट

Android फोन में गलती से डिलीट हुए जरूरी नोटिफिकेशन को Notification History की मदद से दोबारा देखने का तरीका जानें। सेटिंग्स में इस फीचर को चालू करने के आसान स्टेप्स यहां पढ़ें।

आपके फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया, किसी ऐप का जरूरी अलर्ट मिला या फिर किसी जरूरी काम की रिमाइंडर नोटिफिकेशन आई, लेकिन गलती से आपने उसे हटा दिया। अब आप उसे दोबारा देखना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। Android फोन में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप पहले आए कई नोटिफिकेशन को दोबारा देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, यह फीचर हर फोन में एक जैसा नहीं होता और कुछ डिवाइस में यह उपलब्ध भी नहीं हो सकता है।

Android Notification History

डिलीट हुए पुराने नोटिफिकेशन दोबारा कैसे देखें?

Android का Notification History फीचर आएगा काम

Android स्मार्टफोन में Notification History नाम का फीचर मिलता है। इसका काम फोन पर आए नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखना है। अगर आपने गलती से किसी नोटिफिकेशन को स्वाइप करके हटा दिया है, तो इस फीचर की मदद से उसे दोबारा देखने का मौका मिल सकता है। इसमें हाल ही में हटाए गए नोटिफिकेशन और कुछ समय पहले आए अलर्ट भी दिखाई दे सकते हैं।

End of Feed