13,000 रुपये से कम में मिल रहा है 43 इंच वाला Smart TV, फ्लिपकार्ट के ऑफर ने उड़ाया गर्दा

43 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई। BBD Sale शुरू होने से पहले Flipkart ग्राहकों को बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी पर 69% तक हैवी डिस्काउंट दे रहा है।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले करोड़ों ग्राहक बेसब्री से फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days Sale शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की तरफ से BBD Sale का टीजर जारी कर दिया गया है लेकिन फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि सेल कब से शुरू होगी। अगर आप सेल में स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart ने सेल शुरू होने से पहले ही 43 इंच वाली स्मार्ट टीवी की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।

Smart TV Discount

फ्लिपकार्ट करोड़ों ग्राहकों को बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। (File Photo)

Flipkart ने BBD Sale आने से पहले ही ग्राहकों को सस्ती कीमत में बड़ी डिस्प्ले वाली टीवी खरीदने का शानदार मौका दे दिया है। आप इस समय Motorola, Realme, TCL, Thomson, Philips समेत दूसरे कई ब्रांड के स्मार्ट टीवी को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को स्मार्ट टीवी पर 69% तक का बंपर डिस्काउंट दे रहा है।

End of Feed