2023-24 में भारत में बने दुनिया के 14% आईफोन: इकोनॉमिक सर्वे

Made in India iPhones: सर्वेक्षण में कहा गया, ‘‘ इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का घरेलू उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 8.22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में निर्यात बढ़कर 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारत इस क्षेत्र में निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। पिछले पांच साल में देश में पर्याप्त विनिर्माण क्षमताएं स्थापित की गई हैं।’’

Made in India iPhones: अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने वित्त वर्ष 2023-24 में ग्लोबल आईफोन का 14 प्रतिशत भारत में ‘असेंबल’ किया और ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में देश की रैंकिंग में चार पायदान का सुधार हुआ। इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 में यह जानकारी दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में सोमवार को पेश इकोनॉमिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में मोबाइल फोन सेक्टर में अधिकतम वृद्धि हुई है। अमेरिका को निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 5.7 अरब डॉलर हो गया।

End of Feed