युवराज सिंह ने फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम बताई, ये हैं उनके चहेते खिलाड़ी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 17, 2022, 02:21 PM IST

Yuvraj Singh favourite football team: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कतर में होने वाले आगामी फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया है। युवराज सिंह ने बताया कि वो किस फुटबॉलर के बड़े प्रशंसक हैं और किस टीम को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवराज सिंह ने बताया कि फीफा विश्‍व कप में उनकी पसंदीदा टीम पुर्तगाल है
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने स्‍वीकार किया कि वो क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के बड़े प्रशंसक हैं
  • कई लोगों का मानना है कि रोनाल्‍डो के पास फीफा ट्रॉफी जीतने का संभवत: आखिरी मौका है

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम (India Cricket team) के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने खुलासा किया है कि इस साल फीफा विश्‍व कप (FIFA World Cup) में उनकी पसंदीदा टीम पुर्तगाल (Portugal Football team) है और उनके चहेते फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो (Cristiano Ronaldo) हैं। युवराज सिंह को फुटबॉल के बड़े प्रशंसक के रूप में जाना जाता है। वायकॉम18 स्‍पोर्ट्स से बातचीत में युवराज सिंह ने अपनी पसंदीदा टीम और फुटबॉलर के बारे में खुलकर बताया।

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने कहा कि इस साल फीफा विश्‍व कप में उनकी पसंदीदा टीम पुर्तगाल है और क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो उनके सर्वकालिक पसंदीदा फुटबॉलर हैं। पूर्व क्रिकेटर ने साथ ही बताया कि उन्‍होंने पहला विश्‍व कप 2002 में देखा था जब ब्राजील ने जर्मनी को हराकर खिताब जीता था।

End of Feed