Women's Hockey Asia Cup 2025: जापान से ड्रॉ खेलकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

भारतीय महिला हॉकी टीम जापान के खिलाफ अपने सुपर फोर राउंड के आखिरी मुकाबले को ड्रा कराकर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम की फाइनल में चीन से रविवार को भिड़ंत होगी।

हांगझोउ (चीन): भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां महिला एशिया कप के अपने आखिरी सुपर चार मैच में जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में जगह बना ली जिसमें उसका सामना मेजबान चीन से होगा। चीन ने अपने अंतिम सुपर चार मैच में कोरिया को 1-0 से हराया जिससे भारतीय टीम रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंच गई। फाइनल जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Indian Womens hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

भारत ने शुरुआती बढ़त गंवाकर गत चैंपियन जापान से ड्रॉ खेला जिससे उसे कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा। चीन ने पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। कोरिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो गोल के अंतर से जीत की दरकार थी लेकिन चीन की जीत ने 2022 चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

End of Feed