Women's Asia Cup 2025: भारत को महिला एशिया कप में मिली पहली हार, चीन ने 4-1 से दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस एशिया कप 2025 में पहली बार हार का सामना मेजबान चीन के खिलाफ करना पड़ा है। चीन की दीवार भारतीय टीम नहीं कर पाई पार।

हांगझोउ: भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली पराजय का सामना करना पड़ा जब सुपर 4 चरण के मैच में बृहस्पतिवार को मेजबान चीन ने उसे 4 -1 से हराया। भारत के लिये एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया जबकि चीन के लिये झोउ मेइरोंग (चौथा और 56वां मिनट), चेन यांग (31वां) और तान जिंझुयांग (49वां) ने गोल दागे। भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी। उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला। सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4-2 से हराया था।

IND vs CHI

भारत बनाम चीन (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी। एशिया कप के विजेता को 2026 महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है। भारतीय टीम मौकों को भुनाने में नाकाम रही और तीन में से एक भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने हमले बोलकर मौके बनाये। चीन ने बढ़त बनाने में सफलता अर्जित की जब चौथे मिनट में मेइरोंग ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया।

End of Feed