FIH World Cup 2026: चीन के साथ भारतीय महिला टीम ने खेला ड्रॉ, कोच इसे बताया भविष्य के लिए अच्छा संकेत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप में दुनिया की नंबर दो टीम चीन के खिलाफ ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। टीम इंडिया के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने इस जीत को भविष्य के लिए अच्छे संकेत बताया है।

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने रविवार को कहा कि टीम में 11 खिलाड़ियों के हॉकी विश्व कप में पदार्पण करने के बावजूद दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलना भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक परिणाम है। भारत ने पूल डी के अपने पहले मुकाबले में दो बार बढ़त बनाई, लेकिन 2024 पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन ने दोनों बार वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया।

Indian Women Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India)

11 खिलाड़ी कर रही हैं डेब्यू

End of Feed