Wimbledon 2024: विंबलडन की इनामी राशि में हुई रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, चैंपियन को मिलेंगे 29 करोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 06:21 PM IST

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता विबंलडन की इनामी राशि में ऑल इंग्लैंड क्लब ने रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। 10 साल के अंतराल में इनामी राशि तकरीबन दोगुनी हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विंबलडन 2024 में मिलेगी 5 अरब 33 करोड़ रुपये की इनामी राशि
  • एकल चैंपियन को मिलेंगे 28.81 करोड़ रुपये
  • 11 प्रतिशत की हुई है इनामी राशि में बढ़ोत्तरी

लंदन: ऑल इंग्लैंड क्लब के अधिकारियों ने गुरुवार को घोषणा की कि विंबलडन की कुल पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड पांच करोड़ पाउंड (लगभग 5 अरब 33 करोड़ रुपये) हो जाएगी जिसमें प्रत्येक एकल चैंपियन को 27 लाख पाउंड (लगभग 28.81 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

Wimbledon 2024

विंबलडन 2024(साभार Wimbledon)

कुल इनामी राशि पिछले साल की तुलना में 53 लाख पाउंड (लगभग 56.6 करोड़ रुपये) अधिक है जो 11.9 प्रतिशत की वृद्धि है। यह 10 साल पहले इस ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में प्रतियोगियों को दी गई दो करोड़ 50 लाख पाउंड से दोगुनी है।

End of Feed