Wimbledon 2024: मेदवेदेव को हराकर विम्बलडन फाइनल में पहुंचे डिफेंडिंग चैम्पियन अल्काराज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 11:03 PM IST

Wimbledon 2024: डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज एक बार फिर विंबलडन के फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने दानिल मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।

Wimbledon 2024: गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में दानिल मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। स्पेन के अल्काराज ने दो महीने पहले ही अपना 21वां जन्मदिन मनाया था और वह अपने लगातार दूसरे विम्बलडन और चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से महज एक कदम दूर हैं। सेंटर कोर्ट पर शुरुआती सेट में औसत प्रदर्शन के बाद उन्होंने स्फूर्ति से वापसी करते हुए आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबला जीत लिया।

tennis News Hindi, khel samachar, sports news hindi

कार्लोस अल्काराज (साभार-Wimbledon)

अल्काराज ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लग रहा है कि अब मैं नया खिलाड़ी नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं अब जान गया हूं कि फाइनल से पहले मैं कैसा महसूस करूंगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं वही चीजें करने की कोशिश करूंगा जो मैंने पिछले साल की थी और बेहतर करने का प्रयास करूंगा। ’’

End of Feed