भारत के विष्णु सरवनन लगातार दो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय सेलर बने

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 03:25 PM IST

Vishnu Saravanan Qualifies for Paris Olympics 2024: भारतीय पाल नौकायन खिलाड़ी (सेलर) विष्णु सरवनन ने बड़ी सफलता हासिल की है। विष्णु सरवनन लगातार दो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय सेलर बने हैं। वो एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता विष्णु सरवनन लगातार दो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय सेलर (पाल नौकायन खिलाड़ी) बने जब उन्होंने बुधवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के जरिए पेरिस खेलों में जगह बनाई।

Vishnu Saravanan Qualifies for Paris Olympics

विष्णु सरवनन (SAI Media)

मुंबई स्थित सेना नौकायन नोड में सूबेदार 24 साल के सरवनन ने यहां आईएलसीए-सात विश्व चैंपियनशिप में 152 प्रतिभागियों के बीच 26वें स्थान पर रहते हुए पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई किया। वह पेरिस 2024 खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पाल नौकायन खिलाड़ी हैं।

End of Feed