एशियन गेम्स से पहले भारत को लगा झटका, चोट के कारण बाहर हुईं विनेश

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 15, 2023, 04:31 PM IST

एशियन गेम्स से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। मेडल की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक विनेश फोगाट इस इवेंट में भाग नहीं ले पाएंगी। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। विनेश घुटनों में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगी। उनके न खेलने से एक अन्य पहलवान के लिए रास्ता खुल गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. एशियन गेम्स से पहले भारत को झटका
  2. मेडल की दावेदार विनेश फोगाट नहीं लेंगी हिस्सा
  3. घुटनों में चोट के कारण नहीं खेलेंगी विनेश

एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी। विनेश और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट देने के कारण विवाद पैदा हो गया था और कुश्ती समुदाय ने तदर्थ पैनल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

vinesh phogat

विनेश फोगाट (साभार-Twitter)

विनेश ने ट्विटर पर अपनी चोट का खुलासा किया। उन्होंने कहा,‘मैं एक बेहद बुरी खबर साझा करना चाहती हूं। दो दिन पहले 13 अगस्त 2023 को अभ्यास के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया। स्कैन और परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कहा कि दुर्भाग्य से इस चोट का एकमात्र उपचार ऑपरेशन है।’

End of Feed