Under 19 Asian Boxing Championships: चंद्रिका और जॉयश्री की जीत से भारत की दमदार शुरुआत

चंद्रिका पुजारी और जॉयश्री देवी की दमदार जीत से भारत ने रविवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वहीं, भारत की अनुभवी गोल्फर दीक्षा डागर और अदिति अशोक ने हुलेनकोर्ट महिला ओपन के तीसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचकर खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी है।

जकार्ता। चंद्रिका पुजारी और जॉयश्री देवी की दमदार जीत से भारत ने रविवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। शुरुआती दौर में विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका ने मंगोलिया की लखाम त्सेंडबाटार को लड़कियों के 51 किलोग्राम वर्ग में एकतरफा मुकाबले में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।

Other Sports

भारत की दमदार शुरुआत। फाइल फोटो

विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप की रजत पदक विजेता जॉयश्री ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कियों के 54 किलोग्राम वर्ग में चीनी ताइपे की चेन निंग होंग के खिलाफ दूसरे दौर में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) से जीत दर्ज की। सोमवार को भारत के अंडर-23 पुरुष वर्ग के चार मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे।

End of Feed