Wimbledon 2024: दो सेट में पिछड़ने के बाद टेलर फ्रिट्ज ने दो बार के ग्रैंडस्लैम रनरअप खिलाड़ी को दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2024, 12:18 PM IST

Wimbledon 2024, Taylor Fritz vs Alexander Zverev: विंबलडनल 2024 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पुरूष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज का सामना दो बार के ग्रैंडस्लैम उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ। फ्रिट्ज शुरुआती दो सेट में पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद भी जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Wimbledon 2024, Taylor Fritz vs Alexander Zverev: अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने दो सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दो बार के ग्रैंडस्लैम उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 6-3 से हराकर विम्बलडन पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं । फ्रिट्ज को विम्बलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था।

Taylor Fritz, Taylor Fritz reach quarter final, Taylor Fritz reach quarter final At Wimbledon 2024, Wimbledon 2024, Wimbledon 2024 Updates, Wimbledon, Taylor Fritz defeats Alexander Zverev, Taylor Fritz vs Alexander Zverev, novak djokovic, Tennis News Hindi, Tennis News in Hindi, Sports News in Hindi,

टेलर फ्रिट्ज। (फोटो- US Open Tennis Twitter)

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा । जोकोविच ने होल्गर रूने को 6-3, 6-4,6-2 से हराया। दर्शक रूने के नाम के नारे लगा रहे थे और जोकोविच की हूटिंग भी हुई लेकिन इससे वह विचलित नहीं हुए।

End of Feed