मेरे जैसी गोल करने की भूख कम खिलाड़ियों में ही है: सुनील छेत्री

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 27, 2023, 07:31 PM IST

Sunil Chhetri on his hunger for goals: भारतीय फुटबॉल के सुपरस्टार 38 वर्ष के सुनील छेत्री की गोल करने की भूख कम नहीं हुई है और भारतीय फुटबॉल स्टार हर मैच में गोल करना चाहते हैं। वो सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सर्वाधिक (132 मैचों में 84 गोल) गोल कर चुके हैं।

अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद 38 वर्ष के सुनील छेत्री की गोल करने की भूख कम नहीं हुई है और भारतीय फुटबॉल स्टार हर मैच में गोल करना चाहते हैं। सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सर्वाधिक (132 मैचों में 84 गोल) गोल कर चुके छेत्री ने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि गोल करने की मेरे जैसी भूख बहुत खिलाड़ियों में नहीं होती है।’’

Sunil Chhetri

सुनील छेत्री

किर्गीज गणराज्य के खिलाफ त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत के मैच से पहले उन्होंने कहा ,‘‘ गोल करने की मेरी भूख हमेशा से ऐसी ही थी और आगे भी ऐसी ही रहेगी ।’’ पहले मैच में म्यामां को 1 . 0 से हरा चुकी भारतीय टीम को बस एक ड्रॉ की जरूरत है।

End of Feed