Twitter Blue Tick: खेल जगत की इन दिग्गज हस्तियों ने गंवाया ट्विटर पर 'ब्लू टिक'

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2023, 01:48 PM IST

Sports Personalities who lose blue tick on Twitter: माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर दुनिया भर के तमाम दिग्गजों ने अपना 'ब्लू टिक' गंवा दिया है, खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और पीवी सिंधू समेत कई खेल सितारों ने ‘ब्लू टिक’ गंवा दिया है जिससे साइट पर उनकी पहचान सत्यापित होती थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विटर ने हटाए दिग्गजों के 'ब्लू टिक'
  • खेल जगत भी नहीं रहा इससे अछूता
  • सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित कई दिग्गजों ने 'ब्लू टिक' गंवाए

Twitter Blue Tick: दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू समेत भारत के शीर्ष खेल सितारों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ गंवा दिया है जिससे उनकी पहचान सत्यापित होती थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिरूपण और ‘स्पैम’ से बचने के लिए पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और अपने क्षेत्र की हस्तियों को ब्लू टिक मुफ्त में प्रदान किया जाता था।

Sports personalities who lose Blue Tick on Twitter

खेल जगत के स्टार्स ने भी गंवाए ट्विटर 'ब्लू टिक' (AP/Twitter)

टि्वटर ने हालांकि ने गुरुवार को उन खातों से ब्लू टिक हटा दिए जो इस सेवा के लिए मासिक सदस्यता का भुगतान नहीं करते हैं। ट्विटर को पिछले साल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खरीदा था। ट्विटर ने बुधवार को अपने सत्यापित आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया था,‘‘ हम कल 20 अप्रैल से सत्यापित चेकमार्क्स (ब्लू टिक) को हटा रहे हैं।’’

End of Feed