Budget 2024: खेल बजट में हुआ मामूली इजाफा, खिलाड़ियों के भत्ते में हुई कटौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2024, 08:06 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में खेल मंत्रालय के आवंटन में मामलू इजाफा किया है। बजट में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले भत्ते में बड़ी कटौती की गई है।

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय को गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट में 3,442.32 करोड़ रुपये आवंटित किये गये जिसमें पिछले साल की तुलना में 45.36 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया। पिछले बजट में खेल मंत्रालय को 3,396.96 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। इस 2024-25 वित्तीय वर्ष के दौरान देश का मुख्य ध्यान पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पर लगा होगा।

Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण (साभार PIB)

खेलों इंडिया को पिछले बजट में 20 करोड़ रुपये का इजाफा कर 900 करोड़ रुपये आवंटित किये गये। राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने वाले, खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचा और उपकरण मुहैया कराने वाले और कोचों की नियुक्ति के अलावा अन्य काम करने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बजट में पिछले साल की तुलना में 26.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गयी जिससे अब यह 795.77 करोड़ रुपये का होगा।

End of Feed