भारतीय उम्मीदों को बोझ लिए ओलंपिक के लिए रवाना हुई टीम, खेल मंत्री ने मेडल टेली में सुधार का भरोसा जताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2024, 10:46 PM IST

Paris Olypmics 2024: 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीट का जत्था रवाना हो गया है। इस मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एथलीटों की औपचारिक विदाई की। इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी मौजूद रहीं।

Paris Olypmics 2024: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल द्वारा नया मानदंड स्थापित करने की उम्मीद जताते हुए इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में सरकार के लिए खेल प्राथमिकता रहे हैं। मांडविया ने पेरिस जाने वाले एथलीटों की औपचारिक विदाई और किट के अनावरण के दौरान कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दल खेलों में भारत के विकास को बनाए रखेगा।’’

olympic News Hindi, khel samachar, sports news hindi

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (साभार-Twitter)

मांडविया ने कहा, ‘‘ हमने 2016 रियो में दो पदकों से बढ़कर तोक्यो में सात पदक हासिल किए। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक से भारत तालिका में 67वें से 48वें (स्थान) पर पहुंच गया। मुझे उम्मीद है कि हमारे एथलीट हमें इस बार पदक तालिका में और भी ऊपर ले जाएंगे।’’ इस विदाई समारोह में एथलीटों, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खेलों से पहले एथलीटों के समर्थन में सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के बारे में बताया गया।

End of Feed