29 March, 2023 सुर्खियां खेल की: सिंधू टॉप-10 से बाहर, बेन स्टोक्स पर बड़ी खबर और फुटबॉल में भारत की जीत

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 29, 2023, 08:50 AM IST

29 March 2023 Cricket and Sports News: खेल जगत में जहां बैडमिंटन में पीवी सिंधू सुर्खियों में हैं क्योंकि लंबे समय बाद वो टॉप-10 से बाहर हो गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ बेन स्टोक्स पर एक बड़ी खबर भी आई है। आइए जानते हैं इन खबरों को और आज क्या कुछ होने वाला है।

Today Cricket and Sports News: खेल जगत में आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले काफी कुछ हो रहा है। क्रिकेट जगत में जहां दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया, वहीं श्रीलंका न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच रद्द रहा। इसके अलावा भी कई खबरें हैं। खेल जगत में कल क्या कुछ हुआ और आज क्या कुछ होने वाला है, यहां पढ़ें सुर्खियां।

sports headlines 29th March 2023

सुर्खियां खेल की 29 मार्च 2023

PV Sindhu out of Top-10 in World Rankings: विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हुईं पीवी सिंधू

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मंगलवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष 10 स्थान से बाहर हो गईं। सिंधू चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रही। वापसी के बाद वह लय हासिल करने में नाकाम रही। हैदराबाद की 27 वर्षीय खिलाड़ी 60,448 अंकों के साथ दो पायदान नीचे 11वें स्थान पर खिसक गई हैं। (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर)

Ben Stokes will not bowl in first half of IPL 2023: बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के पहले हिस्से में नहीं करेंगे गेंदबाजी

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के शुरूआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे। इस स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर को चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा था। बायें पैर के घुटने में लगातार चोटों से परेशान स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट में नौ ही ओवर डाल सके थे। इंग्लैंड को जून में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलनी है। (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर)

BANGLADESH vs IRELAND 2nd T20I Today: आज बांग्लादेश-आयरलैंड दूसरा टी20 खेला जाएगा

आज (29 मार्च, बुधवार) बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला चटगांव में खेला जाना है। सीरीज के पहले टी20 में तस्कीन अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने आयरलैंड को करारी शिकस्त दी थी। जिसके साथ ही बांंग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

India beat Kyrgystan to win Tri-Nation Football trophy: भारत ने किर्गिस्तान को 2-0 से शिकस्त दी

भारतीय फुटबॉल टीम ने किर्गिस्तान को 2-0 से शिकस्त देते हुए ट्राइ-नेशन फुटबॉल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। किर्गिस्तान रिपब्लिक के खिलाफ हुए इस मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम की तरफ से संदेश जींगन ने एक गोल किया जबकि दूसरा गोल सुनील छेत्री ने किया। भारत ने टूर्नामेंट के दोनों मैच जीते भी और दोनों ही मैचों में एक भी गोल नहीं खाया।

SA vs WI, 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने दी द. अफ्रीका को मात, जीती सीरीज

वेस्टइंडीज ने सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। मैच में पहल बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने 8 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 221 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम रीजा हेंड्रिक्स की 44 गेंद में 83 रन की आतिशी पारी के बावजूद हासिल नहीं कर सकी। अल्जारी जोसेफ ने 40 रन देकर 5 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जॉन्सन चार्ल्स को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

End of Feed