UEFA EURO 2024: इंग्लैंड को पटखनी देकर स्पेन रिकॉर्ड चौथी बार बना यूरो 2024 चैंपियन

ESP vs ENG, EURO 2024 Final: स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देकर यरो कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार खिताब पर कब्जा किया है वहीं इंग्लैंड का खिताबी जीत का सपना लगातार दूसरी बार टूट गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पेन ने चौथी बार जीता यूरो कप फुटबॉल
  • फाइनल में इंग्लैंड को दी 2-1 से मात
  • लगतारा दूसरी बार फाइनल में मिली इंग्लैंड को हार

बर्लिन: स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देकर यरो कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड का साल 1966 के बाद फुटबॉल का बड़ा खिताब अपने नाम करने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। लगातार दूसरी बार इंग्लैंड को यूरो कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। स्पेन के लिए गोल निको विलियम्स जूनियर( Nico Williams Jr.) (47) और मिकल ओयार्जाबेल (Mikel Oyarzabal) (86') ने किया। वहीं इंग्लैंड के लिए इकलौता गोल कोल पाल्मर(Cole Palmer) ने 73वें मिनट में किया। मैच के फर्स्ट हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं लेकिन सेकेंड हाफ में स्पेन ने गोल करने की शुरुआत की और अंत भी स्पेन ने ही किया। मैच के 86वें मिनट में मिकल ओयार्जाबेल का गोल निर्णायक साबित हुआ।

Spain Football Team

स्पेनिश फुटबॉल टीम

स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब

स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है। स्पेन इससे पहले 1964, 2008, 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी। स्पेन जर्मनी को पछाड़कर सबसे ज्यादा बार यूरो कप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। स्पेन ने 21वें सदी में तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। साल 2021 में स्पेनिश टीम तीसरे पायदान पर रही थी। पिछली बार इटली ने इंग्लैंड का खिताबी जीत का सपना तोड़ा था इस बार स्पेन ने उसे यूरोपियन चैपियन बनने से रोक दिया।

End of Feed