Swiss Open 2023: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, स्विस ओपन में टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2023, 04:48 PM IST

- सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जीता खिताबी मुकाबला - फाइनल में चीनी जोड़ी को लगातार गेम में दी शिकस्त

Swiss Open final 2023, Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty: भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इतिहास रच दिया। स्विस ओपन के खिताब पर भारतीय पुरुष जोड़ी ने कब्जा जमाया। टाइटल जीतने के साथ ये जोड़ी स्विस ओपन में खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई। इससे पहले पुरुष डबल्स में कोई भी खिताब अपने नाम नहीं कर सका था। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी चीन जोड़ी रेन जियांग यू और टैन कियांग को लगातार गेम में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। दोनों जोड़ियों के बीच 54 मिनट तक एक-एक अंक के लिए संघर्ष जारी रहा।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विक और चिराग। फोटो - Instagram

दूसरे राउंड में दिखा कड़ा संघर्ष

टूर्नामेंट के पहले राउंड में भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग की जोड़ी को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन दूसरे राउंड में काफी दोनों जोड़ियों को एक-एक पॉइंट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले राउंड में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रेन जियांग यू-टैन कियांग की जोड़ी को 21-19 ने मात देकर बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में दोनों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। लेकिन दूसरे राउंड में भी सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रेन जियांग यू-टैन कियांग की जोड़ी को 24-22 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

End of Feed