Singapore Open 2024: सात्विक-चिराग की जोड़ी हुई उलटफेर का शिकार, पहले ही राउंड में हारकर हुए बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 28, 2024, 07:08 PM IST

Singapore Open 2024, Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty: सिंगापुर ओपन 2024 के पहले राउंड में दुनिया की नंबर-1 पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को डेनमार्क की जोड़ी ने लगातार गेम में शिकस्त दी।

Singapore Open 2024, Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी को मंगलवार को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के शुरुआती दौर में डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। भारतीय जोड़ी हालांकि विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज जोड़ी के खिलाफ 47 मिनट के संघर्ष में 20-22 18-21 से हार गई।

Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty, Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty, Satwiksairaj vs Chirag, Satwiksairaj and Chirag Lost in Singapore opne, Singapore opne, Singapore opne 2024, Singapore opne 2024 First Round, Badminton News, Badminton News in Hindi, Sports News in Hindi, Sports News Today,

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी। (फोटो- BAI Media Twitter)

इस सुपर 750 स्तर के टूर्नामेंट के पहले दौर में इस जोड़ी के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी निराशा का सामना करना पड़ा। आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भी अपने अपने वर्ग में पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रहे।

End of Feed