Australian Open 2023: करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम खेल रहीं सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में पहुंचीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2023, 08:20 PM IST

Australian Open 2023, Sania Mirza: अपने करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रहीं सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला डबल्स में जोड़ीदार एना दानिलीना के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने हंगरी की डालमा गाल्फी और अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-2, 7-5 से मात दी।

अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम खेल रही भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सानिया और कजाखस्तान की अन्ना दानिलिना ने हंगरी की डालमा गाल्फी और अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-2, 7-5 से हराया।

sania mirza in australian open 2023

सानिया मिर्जा

पहला सेट मात्र 25 मिनट में जीतने के बाद उन्होंने दूसरे सेट में 4-1 की बढ़त बना ली । पेरा और गाल्फी ने लगातार चार गेम जीतकर उन्हें चुनौती दी लेकिन पेरा की सर्विस तोड़कर उन्होंने यह मुकाबला जीता। अब उनका सामना एलिसन वान यू और अन्हेलिना कालिनिना से होगा ।

End of Feed