Norway Chess: आर.प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन को उन्हीं के घर में दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2024, 12:10 PM IST

Rameshbabu Praggnanandhaa creates history: भारत के युवा ग्रेंडमास्टर आर.प्रज्ञानानंदा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को पहली बार क्लासिक चेस में मात दी है। इसी के साथ वे नॉर्वे में आयोजित चेस टूर्नामेंट में काफी अच्छी पोजिशन पर पहुंच गए हैं।

Rameshbabu Praggnanandhaa creates history: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली बार क्लासिकल बाजी में जीत दर्ज करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली।कार्लसन को रेपिड और ऑनलाइन मुकाबलों में हरा चुके 18 साल के प्रज्ञानानंदा पिछले विश्व कप फाइनल में नॉर्वे के इस खिलाड़ी से हार गए थे लेकिन यहां अंतत: क्लासिकल बाजी में उन्हें 37 चाल में हराने में सफल रहे। इस प्रारूप में कार्लसन और प्रज्ञानानंदा के बीच पिछली तीन बाजियां ड्रॉ रही थी।प्रज्ञानानंदा ने इस जीत के साथ तीन दौर के बाद 5.5 अंक से पुरुष वर्ग में बढ़त बना ली है।

pragrananda

आर. प्रज्ञानंदा (फोटो- X)

प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज की और इस हार के साथ कार्लसन तीन अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गए।भारतीय ग्रैंडमास्टर ने अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना पर आधे अंक की बढ़त बना रखी है। करूआना ने गत विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराया। उनकी क्लासिकल प्रारूप में लिरेन पर यह पहली जीत है। इस हार के साथ लिरेन छह खिलाड़ियों की तालिका में दो अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उनके 2.5 अंक हैं। अमेरिका के हिकारू नाकामूरा और फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पर हैं।

End of Feed