PWR DUPR India League: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में पिकलबॉल के विकास के लिए टाइम्स ग्रुप की पहल को सराहा, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

PWR DUPR India League: भारत में तेजी से बढ़ रहे खेल पिकलबॉल के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पिकलबॉल के प्रमुख टूर्नामेंट PWR DUPR इंडिया लीग के पहले सीजन का आज शुभारंभ हो गया है। इसमें खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

PWR DUPR India League: भारत के प्रमुख पिकलबॉल टूर्नामेंट PWR DUPR इंडिया लीग के पहले सीजन का आज शुभारंभ हो गया है। इस खास मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी वर्चुअल तरीके से मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की और टाइम्स ग्रुप की पिकलबॉल के विकास के लिए पहल को भी सराहा। उन्होंने कहा कि 'आज PWR DUPR इंडिया लीग के शुभारंभ के लिए आपके साथ शामिल होना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रैकेट खेल के रूप में, पिकलबॉल भारत में बहुत लोकप्रिय हो रहा है, और यह लीग यहां और वैश्विक स्तर पर खेल को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं इस शानदार पहल के लिए द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं।'

Mansukh Mandaviya

खेल मंत्री मनसुख मांडविया पिकलबॉल PWR DUPR इंडिया लीग के शुभारंभ पर जुड़े।

उन्होंने आगे द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की पिकलबॉल के विकास में भूमिका को सराहते हुए कहा कि 'भारत में पिकलबॉल और पैडल बॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका भारत में उभरते खेलों को बढ़ावा देने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता बेनेट यूनिवर्सिटी में बनाई गई अद्वितीय खेल सुविधाओं में समान रूप से दिखाई देती है। यह बिल्कुल वही है जिसकी भारत जैसी उभरती महाशक्ति को जरूरत है। हमारे युवाओं का हर तरह से विकास।'

End of Feed