Swiss Open 2023: पीवी सिंधू और एचएस प्रणय स्विस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2023, 01:33 PM IST

Swiss Open 2023: स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने अपने-अपने वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रणय ने पुरुष एकल के पहले दौर में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट चीन के शि यू क्यूई के खिलाफ जीत दर्ज की।

भारत के स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने यहां महिला और पुरुष एकल में अपने-अपने मैच जीतकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

PV Sindhu enters pre quarter finals of swiss open 2023

पीवी सिंधू (AP File)

विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने पुरुष एकल के पहले दौर में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट चीन के शि यू क्यूई से दूसरा गेम गंवाने के बावजूद 21-17 19-21 21-17 से जीत दर्ज की।

End of Feed