'मेडल केवल संख्या नहीं, नए भारत की सशक्त तस्वीर...', एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों और दल से मुलाकात की।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 15 अक्टूबर, 2026 को जापान के आइची नागोया 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के पदक विजेताओं से मुलाकात की। 20वें एशियाई खेलों में भारत 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 27 कांस्य सहित कुल 85 पदक के साथ चौथे स्थान पर रहा था। भारतीय खिलाड़ियों ने जापान में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अपने पिछले प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सके। साल 2023 में भारतीय दल ने 28 गोल्ड सहित कुल 107 पदक जीते थे। आइची नागोया में खराब शुरुआत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की और अंतिम दो दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में भारत को चौथे पायदान पर पहुंचा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की मुखिया पीटी ऊषा भी मौजूद थीं।

PM Meet Asian Games Contingent

एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात (फोटो क्रेडिट ANI)

हॉकी और क्रिकेट टीमों ने पीएम को गिफ्ट की जर्सी

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री को सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाली स्टिग भेंट की। वहीं पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सभी खिलाडियों के ऑटोग्राफ वाली जर्सी और स्टिक पीएम को भेंट की। टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने एशियाई खेलों वाली जर्सी पीएम को तोहफे के रूप में दी। इसमें टूर्मांमेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। भारत को लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी प्रधानमंत्री को टीम के खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट में दी।

End of Feed