Grand Chess Tour Croatia: प्रज्ञानानंदा ब्लिट्स में पिछड़े, अलीरेजा ने बढ़त बनाई

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर के क्रोएशिया चरण में शनिवार को रैपिड वर्ग वाला अपना शानदार फॉर्म दोहराने में नाकाम रहे और ब्लिट्ज वर्ग के शुरुआती नौ दौर में सिर्फ 3.5 अंक ही हासिल कर पाए। अलीरेजा ने तेज खेल वाले प्रारूप में कमाल का खेल दिखाया और नौ में से आठ अंक हासिल किए।

जागरेब (क्रोएशिया)। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर के क्रोएशिया चरण में शनिवार को रैपिड वर्ग वाला अपना शानदार फॉर्म दोहराने में नाकाम रहे और ब्लिट्ज वर्ग के शुरुआती नौ दौर में सिर्फ 3.5 अंक ही हासिल कर पाए। इस बीच फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने शानदार खेल दिखाते हुए एकल बढ़त बना ली है। प्रतियोगिता में अब सिर्फ एक दिन का खेल बाकी है।

Praggnanandhaa (2)

प्रज्ञानानंदा ब्लिट्स में पिछड़े। फोटो- सोशल मीडिया

अलीरेजा ने तेज खेल वाले प्रारूप में कमाल का खेल दिखाया और नौ में से आठ अंक हासिल किए। उन्होंने 20 अंक के साथ अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वियों उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव पर तीन अंक की बड़ी बढ़त बना ली है। प्रज्ञानानंदा 15.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश का दिन भी औसत रहा और वे 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

End of Feed