प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। जानिए उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में क्या कहा?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश को अपने प्रतिभाशाली पैरा खिलाड़ियों पर बेहद गर्व है। एशियाई पैरा खेल 2026 रविवार को जापान के आइची-नागोया में शुरू हुए। ये खेल 24 अक्टूबर तक चलेंगे। भारत ने इन खेलों में 168 खिलाड़ियों का दल उतारा है।

Para Asian Games 2026

पैरा एशियाई खेल 2026 के उद्धाटन समारोह में भारतीय दल

पैरा खिलाड़ियों पर है बेहद गर्व

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,'एशियाई पैरा खेल 2026 के आइची-नागोया में शुरू होने के साथ ही भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। भारत को अपने शानदार पैरा खिलाड़ियों पर बेहद गर्व है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का दृढ़ संकल्प, समर्पण और अटूट जज्बा 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा,'वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'

End of Feed