15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के भी मौजूद रहने की संभावना है। जापान के आइची नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल ने 21 स्वर्ण पदकों सहित कुल 85 पदक अपने नाम किए थे।

खिलाड़ी जीते या हारे पीएम नरेंद्र मोदी उनका हौसला बढ़ाने से नहीं चूकते। उन्होंने खिलाड़ियों से मिल कर उनका सत्कार करने की जो परंपरा शुरू की थी, उसी के तहत अब वह 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलेंगे। इस दौरान मेंस और विमेंस की क्रिकेट टीम भी मौजूद रहेगी जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। पीएम मोदी की खिलाड़ियों से यह मुलाकात शाम 4.30 बजे से होगी। मेंस टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जबकि विमेंस टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। फिलहाल मेंस टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है जबकि विमेंस टीम 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी।

pm modi

पीएम मोदी (साभार-X)

आइची नागोया में भारत ने जीते थे 85 मेडल

जापान के आइची नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल ने 21 स्वर्ण पदकों सहित कुल 85 पदक अपने नाम किए थे। भारत ने मेडल टैली में चौथे नंबर पर फिनिश किया था। भारत ने धीमी शुरुआत के बाद आखिरी दो दिनों में शानदार वापसी करते हुए आठवें स्थान से चौथे स्थान पर छलांग लगाई थी। आखिरी दो दिनों में भारत ने 11 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।

End of Feed