Paris Olympics 2024: भारतीय दल से मिले पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा से बोले- 'चूरमा तो लाए नहीं..'

PM Modi meets Paris Olympics bound Indian athletes: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय दल के खिलाड़ियों से दिल्ली स्थित पीएम आवास पर मुलाकात की है। उन्होंने इस दौरान सभी को देश के लिए गोल्ड लाने के लिए प्रोस्साहित किया है साथ दी नीरज चोपड़ा के साथ भी खास बातचीत की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत
  • पीएम मोदी ने भारतीय दल से की मुलाकात
  • ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दोहराई बात

PM Modi meets Paris Olympics bound Indian athletes: 27 जुलाई से पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक 2024 से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे मुलाकात की है। दिल्ली में आयोजित बैठक में कई खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम ने गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से भी बातचीत की जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। पीएम ने नीरज से कहा कि उन्होंने अभी तक चूरमा नहीं खिलाया है। इस पर नीरज चोपड़ा शर्मा जाते हैं और उनकी मां के हाथ का चूरमा खिलाने की बात करते हैं।

pm modi olympics

पीएम मोदी (फोटो- X)

बता दें कि भारत अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदक जीतने के उद्देश्य से करीब 120 लोगों का एक बड़ा दल भेजेगा। भारत ने टोक्यो 2021 में रिकॉर्ड सात पदक जीते थे।कई एथलीटों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के अलावा, मोदी ने ओलंपिक भाला चैंपियन नीरज चोपड़ा, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत ज़रीन सहित अन्य लोगों से वर्चुअली बातचीत भी की।

End of Feed