Paris Olympics Hockey Men's Quarter final, IND vs GBR: लगातार दूसरी बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया की नजर, ब्रिटेन से है भिड़ंत

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज ओलंपिक में खेला जाएगा पुरुष हॉकी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला
  • भारत और ग्रेट ब्रिटेन की टीमों के बीच होगी भिड़ंत
  • लगातार दूसरी बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी टीम इंडिया

पेरिस: अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारत रविवार को पेरिस ओलंपिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगा। भारत ने पूल बी के अपने आखिरी मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर ओलंपिक में इस टीम के खिलाफ आधी सदी से अधिक (52 वर्षों) समय से चले आ रहे जीत के इंतजार को खत्म किया।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी ओलंपिक खेलों में मात

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में हराया था। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत भारत पूल बी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ग्रेट ब्रिटेन पूल ए में तीसरे स्थान पर था। भारतीय टीम पहले दो क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह से हावी दिखी और उसने लगातार आक्रामक खेल से मैच की गति को नियंत्रित किया।

End of Feed