Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा के गोल्ड को इन 3 खिलाड़ियों से मिल सकती है कड़ी चुनौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 05:14 PM IST

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra: पिछले ओलंपिक खेलों में इतिहास रचने वाले गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा से देश की उम्मीदें इस बार भी गोल्ड की होगी, लेकिन नीरज के लिए यह राह इतनी आसान नहीं होने वाली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इस बार तीन खिलाड़ी कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • नीरज चोपड़ा की गोल्ड मेडल पर नजर
  • चोपड़ा को इस बार मिल सकती है तीन एथलीटों से चुनौती

भारत की नजर इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अब तक सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा से देश की उम्मीदें इस बार भी गोल्ड की होगी, लेकिन नीरज के लिए यह राह इतनी आसान नहीं होने वाली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के गोल्ड मेडल के सबसे मजबूत दावेदार हैं। ओलंपिक 2020 में जब उन्होंने भारत के लिए जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता था, तब से उन्हें 'गोल्डन ब्वाय' के रूप में भी जाना जाता है।

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा (Instagram)

नीरज चोपड़ा भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी है, लेकिन पेरिस ओलंपिक में उनकी राह आसान नहीं होने वाली है। 2024 के सीजन बेस्ट के मामले में इस समय सबसे ऊपर जर्मनी के मैक्स डेहनिंग हैं, जिन्होंने इसी साल फरवरी में 90.20 मीटर दूर भाला फेंक कर सनसनी मचा दी थी। 20 साल का यह युवा एथलीट इस बार स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। नीरज चोपड़ा के लाख जतन के बावजूद वो 90 मीटर के अपने टारगेट आंकड़े को हासिल नहीं कर पाए। वहीं, जूलियन वेबर ( बेस्ट 88.37) और याकूब (बेस्ट 88.65 मीटर) भी नीरज को कड़ी टक्कर देंगे।

End of Feed