Paris Olympics 2024, Manu Bhaker: ओपंलिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने आगामी ओलंपिक को लेकर ये क्या बोल दिया

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker Statement: भारत की युवा शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में दो मेडल पर निशाना लगाने में सफल रहीं। लेकिन उन्होंने भविष्य में होने वाले ओलंपिक लेकर बड़ा बयान दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा...

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker Statement: पेरिस में दो पदक जीतने वाली भारत की अनुभवी पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर की नजरें ओलंपिक में कई पदक जीतने पर लगी है । 22 साल की मनु आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। वह 25 मीटर पिस्टल में भी कांस्य जीतने से मामूली अंतर से चूक गई।

Manu Bhaker, Manu Bhaker Statement, Manu Bhaker Reaction, Manu Bhaker, Olympic Medalists, Olympic Medalists Manu Bhaker, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics, Olympics 2024,

मेडल के साथ मनु भाकर। (फोटो- Manu Bhaker X)

मनु ने पीटीआई वीडियो से कहा,‘हम सभी पदक जीतने के लिये काफी मेहनत करते हैं । लेकिन अगर भविष्य में दो से अधिक पदक एक ही ओलंपिक में जीत पाती हूं तो यह शानदार होगा । कड़ी मेहनत करके भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य है।’ उन्होंने ओलंपिक समापन समारोह से लौटने के बाद कहा,‘मैं भविष्य में भारत के लिये और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं।’ मनु समापन समारोह में अनुभवी हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ भारत की ध्वजवाहक थीं।

End of Feed