Paris Olympics 2024: ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने भारत के डिफेंस को सराहा

Harmanpreet Singh: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम की डिफेंस की जमकर तारीफ की।

Harmanpreet Singh:ब्रिटेन के खिलाफ दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद पेरिस ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में शूटआउट में जीत दर्ज करने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि डिफेंस का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था ।अनुभवी डिफेंडर अमित रोहिदास को 18वें मिनट में रेडकार्ड मिलने के बाद भारत को लगभग तीन क्वार्टर दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

Harmanpreet singh

हरमनप्रीत सिंह (फोटो- AP)

पेरिस ओलंपिक में अब तक सात गोल कर चुके हरमनप्रीत ने कहा कि - 'हमारे पास अंतिम समय तक स्कोर बराबर रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था । हमने डिफेंस पर फोकस रखा और एक संयोजन के साथ खेले । खिलाड़ियों के बीच संवाद बहुत अच्छा था । टीम प्रयासों से यह जीत मिली।'

End of Feed