Paris Olympics 2024: कार्लोस अल्कारेज की सेमीफाइनल में एंट्री, जोकोविच के बाद सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

Paris Olympics 2024, Carlos Alcaraz Became The Youngest Player: ग्रैंड स्लैम चैम्पियन कार्लोस अल्कारेज का पेरिस ओलंपिक में धमाल जारी है। टेनिस के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन कर अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए। वे सेमीफाइनल में पहुंचने वाले नोवाक जोकोविच के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

Paris Olympics 2024, Carlos Alcaraz Became The Youngest Player: कार्लोस अल्कारेज पेरिस ओलंपिक की पुरुष टेनिस स्पर्धा में अमेरिका के टॉमी पॉल को हराकर 2008 में नोवाक जोकोविच के बाद एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। अल्कारेज ने 11 मैचों में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए पॉल को 6-3, 7-6 (7) से हराया। फ्रेंच ओपन के मौजूदा चैम्पियन स्पेन के 21 साल के इस खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा, ‘‘ रोलां गैरों में मेरे दो सप्ताह सचमुच बहुत अच्छे रहे है। मैंने यहां बहुत बढ़िया टेनिस खेला। मेरा मूवमेंट अच्छा है और गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहा हूं।’

Carlos Alcaraz, Carlos Alcaraz youngest player, Carlos Alcaraz vs Novak Djokovic, Tennis News, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics, Olympics 2024,

राफेल नडाल और कार्लोस अल्कारेज। (फोटो- Carlos Alcaraz X)

अल्कारेज के सामने सेमीफाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे की चुनौती होगी, जिन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 6-7 (8), 6-3 से हराया। महज 21 साल की उम्र में चार ग्रैंड स्लैम जीत चुके अल्कारेज 16 साल पहले बीजिंग ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच की तब की उम्र से कुछ ही दिन बड़े हैं। दाहिने घुटने में दर्द महसूस कर रहे शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच एक अन्य सेमीफाइनल में इटली के लोरेंजो मुसेटी का सामना करेंगे।

End of Feed