Paris Olympics 2024: भजन कौर ने क्वालिफायर में जीता गोल्ड, भारत के लिए ओलंपिक कोटा किया हासिल

Bhajan Kaur gets paris olympics spot: जुलाई में खेले जाने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम को एक खुशखबरी मिली है। दरअसल तीरंदाजी में भारतीय आर्चर भजन कौर ने ओलिंपिक क्वालिफायर में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर दिया है।

Bhajan Kaur: भारतीय महिला तीरंदाज भजन कौर ने रविवार को यहां ‘आर्चरी इन पेरिस फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर’ में स्वर्ण पदक जीतकर स्टाइल से व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल किया।भारत की शीर्ष महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को शुरुआती दौर में अजरबेजान की यायागुल रामजानोवा से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। लेकिन कम अनुभवी भजन ने फाइनल में एक भी सेट गंवाये बिना ईरान की शीर्ष वरीय मोबिना फलाह पर जीत से स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरीं।

bhajan kumar

भजन कौर (फोटो- X/instagram)

भजन ने मोबिना को एकतरफा फाइनल में 6-2 (28-26, 29-29, 29-26, 29-29) से हराया।अंकिता भकत क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गयी लेकिन उन्होंने भी अंतिम आठ में प्रवेश करते ही व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया था।व्यक्तिगत कोटे शीर्ष आठ देशों को दिये जाते हैं। प्रत्येक देश को एक व्यक्तिगत कोटा मिलता है। भारत ने इस तरह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया है।

End of Feed