Paris Olympic 2024: एथलेटिक्स स्पर्धाओं में गोल्ड में जीतने वालों की होगी चांदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2024, 06:55 PM IST

विश्व एथलेटिक्स एसोसिएशन ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ी ईनामी राशि देने का ऐलान किया है। ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक में टैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में गोल्ड जीतने वाले को मिलेगा ईनाम
  • मिलेगी 50 हजार यूएस डॉलर की ईनामी राशि
  • अगले ओलंपिक में होगा योजना का सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने वालों के लिए विस्तार

मोनैको: पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड की 48 स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) ने पहली बार 50,000 डॉलर (41.60 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि देने की बुधवार को घोषणा की। विश्व एथलेटिक्स के इस कदम से 2028 में लॉस एंजिलिस (एलए) में होने वाले खेलों में तीनों पदक विजेताओं को पुरस्कार देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Paris Olympics Gold Medal

पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडल(साभार Paris Olympics)

नीरज चोपड़ा हैं पदक के दावेदार

भारत को पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक जीता था। वह इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बने थे।

End of Feed