Paris Olympics 2024: जोकोविच ने खत्म किया सालों का इंतजार, अल्काराज को हराकर जीता गोल्ड

Novak Djokovic wins Olympic Gold: टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक नोवाक जोकोविच ने एक और खिताब अपनी झोली में डाल लिया है। सर्बियां के खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में स्पेन के कार्लोज अल्कराज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

Novak Djokovic wins Olympic Gold: नोवाक जोकोविच ने रविवार, 4 अगस्त को पुरुष एकल फाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपने पहले ओलंपिक स्वर्ण के लंबे इंतजार को आखिरकार खत्म कर दिया। टेनिस के दिग्गज ने ओलंपिक इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में से एक में युवा स्पेनिश स्टार को 7-6, 7-6 से हराकर 16 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इसी के साथ विंबलडन फाइनल में मिली करारी हार का बदला ले लिया है।

novac djokovic

नोवाक जोकोविच (फोटो- AP)

अपने पहले ओलंपिक स्वर्ण के साथ, उन्होंने 'करियर गोल्डन स्लैम' बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई है। यह शब्द उन खिलाड़ियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्होंने एकल इतिहास में सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब और एक ओलंपिक स्वर्ण जीता है। जोकोविच और अल्काराज़ दोनों ही ओलंपिक में अपने पहले फाइनल में खेल रहे थे और उन्होंने प्रतिष्ठित रोलैंड गेरौज में रोमांचक मुकाबले के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन किया।

End of Feed