Paris Olympics 2023: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- इस दूरी को पार के करीब हूं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 18, 2023, 12:55 PM IST

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक को लेकर ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमर कस ली है। इन दिनों वे जमकर पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान वे 90 मीटर की दूरी को फोकस कर रहे हैं। बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया था।

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra: भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पिछले कुछ समय से 90 मीटर की दूरी पार करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह यह लक्ष्य हासिल करने के करीब हैं और उन्हें इसके लिए केवल अनुकूल परिस्थितियों की जरूरत है। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता चोपड़ा पिछले साल 90 मीटर की दूरी तक भाला फेंकने के बेहद करीब पहुंच गए थे। तब उन्होंने स्टॉकहोम में डायमंड लीग प्रतियोगिता में 89.94 मीटर भाला फेंका था।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा। (फोटो- World Athletics Twitter)

चोपड़ा ने जिओ सिनेमा से कहा,‘निश्चित तौर पर मैं इस लक्ष्य के करीब हूं। मुझे बस एक अच्छे दिन की जरूरत है जिसमें मौसम की परिस्थितियां अनुकूल हों। मुझे विश्वास है कि मैं यह लक्ष्य हासिल करने में सफल रहूंगा।’ यह स्टार खिलाड़ी यहां विश्व चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि वह उनसे लगाई जा रही उम्मीदों से निपटने के आदी हो चुके हैं।

End of Feed