Durand Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा मोहन बागान, ‘सडन डेथ' में पंजाब एफसी को हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2024, 12:23 AM IST

डूरंड कप कप के क्वार्टर फाइनल में मोहन बागान ने पंजाब एफसी को हरा दिया। उसने 3-3 की बराबरी पर मैच खत्म होने के बाद टाईब्रेकर में पंजाब एफसी को 6-5 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गत चैंपियन मोहन बागान ने शुक्रवार को यहां रोमांचक क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय के बाद 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर में पंजाब एफसी को 6-5 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लुका माजसेन ने 17वें मिनट में स्पॉट-किक की मदद से पंजाब एफसी को बढ़त दिलाई तो वहीं सुहैल भट (44वें) और मनवीर सिंह (48वें) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहन बागान को बढ़त दिला दी।

football news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (41)

मोहन बागान (साभार-Twitter)

उतार चढ़ाव वाले इस मुकाबले में फिलिप मिर्जलजैक (63वें) और नॉर्बर्टो एजेकिएल विडाल (71वें) के गोल से मैच के 71वें मिनट में पंजाब की टीम एक बार फिर 3-2 से आगे हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी जेसन कमिंग्स ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद मैच अतिरिक्त समय में खिंचा जहां दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।

End of Feed